दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा और एक पिस्टल बरामद

रांची : पंडरा थाने की पुलिस ने आज दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंडरा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ लोग जमीन विवाद में किसी व्यक्ति की हत्या करने की नियत से आए हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने कुल तीन देसी कट्टा और एक पिस्टल बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य तीन और आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मोबाइल छिनतई के आरोपी थे। पंडरा थाने की पुलिस ने सभी आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले की अधिक जानकारी हासिल कर रही है। पंडरा थाना प्रभारी चिंटू ने बताया कि पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है कि किस व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से यह लोग पिस्टल के साथ घूम रहे थे।

दो दिन पहले एक महिला से मोबाइल छिनतई कर आरोपी हुआ था फरार

पंडरा इलाके में दो जनवरी की देर शाम को बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गया था। इस मामले को लेकर पंडरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के पास बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी लेकिन आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना में शामिल तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है और एक देसी कट्टा भी बरामद की है इन बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

50 हजार घूस मांगने वाला दरोगा, एफआईआर रद्द करने के लिए मांगी थी रकम, एसएसपी ने किया तत्काल सस्पेंड !!

एसएसपी किशोर कौशल ☝🏻। राँची- राजधानी रांची में 50 हजार रूपये घूस मांगने वाले डोरंडा थाना के दरोगा…
Read More

डीएसपी सिल्ली की अवैध बालू के खिलाफ बड़ी स्ट्राईक, 4 हाइवा व 1 टर्बो जब्त

सिल्ली – डीएसपी सिल्ली रणवीर सिंह ने अवैध बालू कारोबार पर बड़ी स्ट्राईक की है। मंगलवार की रात…
Read More

शिव मन्दिर से चोरों ने दान पेटी,मंदिर का घंटा सहित अन्य समान की चोरी

राँची:जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पुनदाग ओपी क्षेत्र के साईं मंदिर के समीप ईश्वर नगर में शिव मंदिर में अज्ञात…