Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध दुर्घटना

इंजीनियर मिसिंग मिस्ट्री – सीडीआर खंगाला गया, अब तक पुलिस को नहीं मिले ठोस सबूत

रांची के धुर्वा स्थित सुधा डेयरी के लापता इंजीनियर सुजीत कुमार का पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टेक्निकल सेल ने लापता इंजीनियर सुजीत कुमार के सीडीआर को भी खंगाल ली है लेकिन सीडीआर भी पुलिस को कोई भी ठोस सबूत नहीं दे सकी है। सुजीत कुमार की सीडीआर में यह बात सामने आई है कि लापता इंजीनियर लास्ट टाइम कंपनी के किसी कर्मचारी से ही प्रचार प्रसार को लेकर बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने चौदह लाख की रोल ( मशीन) को लेकर हुई हेराफेरी की भी जांच की लेकिन पुलिस को अब तक कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाई है।

पुलिसकर्मियों ने खोजी कुत्तों की मदद से सुधा डेयरी का चप्पा चप्पा खंगाल डाला है लेकिन इंजीनयर का कोई सुराग नहीं मिला। सुधा डेयरी के इंजीनियर पिछले 13 दिनों से लापता हैं। लापता इंजीनियर की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि सुजीत 22 दिसंबर की सुबह 09:40 बजे सुधा डेयरी फार्म में हाजिरी बनाने गए थे। तकरीबन एक घंटे बाद डेयरी फार्म में नहीं पाए गए। तेरह दिन बीत जाने के बाद भी आज तक कहीं अतापता नहीं चल सका। लापता इंजीनियर की पत्नी सोनी देवी, उनके दो पुत्र पीयूष और आयुष का रो-रो कर बुरा हाल है। स्वजनों अनहोनी की आशंका से परेशान है।

लापता इंजीनियर की तलाश के लिए किया गया तीन टीम का गठन

पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश के लिए अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। इस मामले में पुलिस घरेलु और फैक्ट्री के विवाद के पहलुओं पर जांच की है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। प्लांट में घुसने के 37 मिनट बाद ही उनका फोन स्वीच ऑफ हो गया। इसके बाद उनके परिजन प्लांट पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था।

14 लाख की रोल( मशीन) गायब होने पर हुआ था विवाद

परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले रांची सुधा डेयरी में गबन हुआ था। प्लांट में 14 लाख रुपए की रोल( मशीन) की हेराफेरी की गई थी। इस मामले में प्लांट के मैनेजर मो मजिउद्दीन शामिल थे। इस मामले की जांच पुलिस ने की है लेकिन तथ्य सामने नहीं आया है। इसी बात को लेकर मैनेजर और इंजीनियर के बीच विवाद हुआ था। परिजनों को आशंका है कि इंजीनियर के गायब होने में मैनेजर का हाथ हो सकता है। रांची के सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि गायब इंजीनियर सुजीत कुमार की तलाश जोर शोर से की जा रही है, परिजनों ने जो भी आशंका जताई है उसे भी ध्यान में रखा गया है।

पापा आत्महत्या नहीं कर सकते

लापता इंजीनियर के बड़े बेटे पीयूष ने बताया कि पापा काफी सुलझे हुए इंसान थे। पाप अंदर से इतने मजबूत हैं कि बुरे हालात में भी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। उनकी हत्या कर दी गई होगी, लेकिन पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पा रही है। बेटे पीयूष ने बताया पापा की सैलरी लगभग पच्चास हज़ार के आसपास थी और उनके फेस पर कभी भी हम लोगों ने तनाव नहीं देखा तो हम लोग कैसे मान लें कि पापा आत्महत्या कर सकते हैं।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi