सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल में की छापेमारी, हार्ड डिस्क समेत कई दस्तावेज जप्त

रांची : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान रेमेडेसीवीर इंजेक्शन कालाबाजारी मामले में सीआईडी की टीम ने हिुनू चौक स्थित सृष्टि अस्पताल में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल से हार्ड डिस्क, कंप्यूटर समेत कई कागजात जप्त किया है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में सीआईडी ने सृष्टि अस्पताल की भूमिका संदिग्ध पाया था। इस मामले में सीआईडी के द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर प्रबंधन से जवाब मांगा गया था। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीआईडी ने इस मामले में कार्रवाई की है।

अस्पताल में दो मरीजों के नाम पर रेमडेसिविर आया था लेकिन अस्पताल में दोनों मरीजों को इंजेक्शन नहीं दिया गया था। सरकार से मिलने के बाद रेमडेसिविर इंजेक्शन को अस्पताल के कर्मचारी ने प्राईवेट अस्पताल को बेच दिया था। आपको बता दें कि रेमडेसिविर के कालाबाजारी के मामले में रांची पुलिस ने राजीव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में राजीव सिंह जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले में सीआईडी के द्वारा ग्रामीण एसपी से भी पूछताछ की गई थी। पूरे मामले की मॉनेटरिंग हाईकोर्ट कर रहा है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा में पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

लोहरदगा : झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की…
Read More

आर्म्स एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : बुंडू थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया…
Read More

खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

रांची: उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P…