मेडिकल दुकान से तीन लाख की चोरी, एफआईआर दर्ज

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल शॉप से तीन लाख रुपये की चोरी हो गई है।इस संबंध में दुकान के संचालक प्रभु सिंह ने बरियातू थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार प्रभु सिंह अपनी दवा दुकान 26 दिसंबर की रात 9.15 बजे बंद कर घर गए।

दुकानदार प्रभु सिंह वहां पहुंचे और जांच किए तो पता चला कि दुकान में रखे नगर 1.79 लाख रुपए, 9 बीपी मशीन, 16 पीस आक्सीमीटर जिसकी कीमत लेकर कुल एक मोबाइल कुल 3 लाख 6000 रुपए की चोरी हुई। बरियातू पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू किया है। लेकिन अबतक चोरो के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like