धनबाद : वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के घर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान जिला पुलिस बल की मदद ली गई। यह छापेमारी अवैध हथियार के खिलाफ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, एनआइए दिल्ली और रांची की टीम धनबाद के वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के घर में छापेमारी कर रही है।
यह छापेमारी सुबह छह बजे शुरू हुई जो अभी जारी है। बता दें कि उपेंद्र सिंह हाल ही में धनबाद जेल से रिहा हुआ है। वह अपने रिश्तेदार पर गोली चलवाने के आरोप में जेल गया था। धनबाद में अपनी कारगुजारियों के लिए रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हमेशा चर्चा में रहा है।