बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

रांची : कोतवाली थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश की है। यह गिरोह शहर के अलग-अलग इलाके से बाइक चोरी कर शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। 8 दिसंबर 2021 को रोहित पोद्दार ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई और बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई। इसके बाद कोतवाली एसपी मुकेश लुनायत ने कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया।

इस टीम ने जांच करते हुए छह आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम साहबान आलम, अमन खान, नावेद खान, मोहम्मद अनीश, अब्दुल मोतलिब और साहबान अंसारी है। सभी आरोपी रांची जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस छानबीन में दो स्कूटी भी जब्त की है।

कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इन लोगों से अधिक जानकारी हासिल करने के प्रयास की जा रही है। कोतवाली एएसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि इन आरोपी से पूछताछ की निशानदेही पर छापेमारी की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अफरोज अंसारी रांची सिविल कोर्ट में दोषी करार।

मांडर थाना का है मामला शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण रांची : नाबालिग से दुष्कर्म करने…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि निवेश और उनके साथियों से हमारा कोई वास्ता नहीं, वे लोग ठग हैं

राँची : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर…