जेजेएमपी कमांडर पप्पू लोहरा के भाई समेत सात गिरफ्तार

पलामू : जिले में नक्सलियों-उग्रवादियों के साथ साथ उनके समर्थकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को इसी तरह की कार्रवाई में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के कमांडर पप्पू लोहरा के भाई समेत सात समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। सभी की गिरफ्तारी जिले के पांकी थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

जिले की पांकी थाना पुलिस ने खजुरी गांव से सात उग्रवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे सभी को जेल भेज दिया है। गिफ्तार उग्रवादी समर्थकों की पहचान बुधराम सिंह उर्फ गुड्डू, पिता मुनीब सिंह ग्राम खजूरी, अशोक सिंह, पिता बलदेव सिंह ग्राम मतुली, प्रदीप सिंह उर्फ मझिला, पिता विश्वनाथ सिंह, ग्राम खजूरी, प्रवीण लोहरा, पिता जोगन लोहरा ग्राम झगरुडीह, सद्दाम अंसारी, पिता हदीश मियां ग्राम खजूरी, चंद्रदेव कुमार सिंह उर्फ गाडू, पिता राजाराम सिंह ग्राम खजूरी, विजय कुमार सिंह उर्फ छोटू ग्राम खजूरी शामिल हैं।

पांकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि ये सभी लोग उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के लिए काम करते थे। इन लोगों को धारा 147, 186, 212 तथा 17सी एल एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। गिरफ्तार उग्रवादी समर्थकों को पुलिस कई घटनाओं में तलाश कर रही थी। पुलिस की भनक से उग्रवादियों ने अपने कमांडरों को मौके से भगाने में मदद की और प्रमोद लोहरा भागने में सफल रहा।सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के खजूरी इलाके में कुख्यात कमांडर प्रमोद लोहरा और गणेश लोहरा के नेतृत्व में जेजेएमपी का दस्ता रुका हुआ है।

इसी सूचना के आलोक में पांकी पुलिस ने खजूरी के इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस ने जेजेएमपी के बुधराम सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण लोहरा, सद्दाम अंसारी, चंद्रदेव कुमार, विजय कुमार, अशोक सिंह को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सदस्यों ने पुलिस की भनक मिलने के साथ ही कुख्यात कमांडर गणेश और प्रमोद को मौके से भगा दिया। गिरफ्तार उग्रवादी समर्थकों में प्रवीण लोहरा जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई है।

गिरफ्तार उग्रवादी समर्थक जेजेएमपी के दस्ते के लिए सुरक्षा घेरा भी तैयार करते थे। सभी सुरक्षा बलों की गतिविधि पर नजर रखते थे और जानकारी इसकी जेजेएमपी के टॉप उग्रवादियों तक पहुंचाते थे। इसके अलावा जेजेएमपी के बड़े कमांडर जब इलाके में आते थे तो सभी हार्डकोर बनकर चलते थे। उनके जाने के बाद सभी इलाके में लेवी वसूलते थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

रांची : गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। बीते…
Read More

हत्या और आत्महत्या को लेकर सस्पेंस, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित पंद्रह मंजिला इमारत से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। यूवती…
Read More

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने दिल्ली में ले रखा है 3 स्टार होटल, बांग्लादेशी लड़की अंजलि देखती थी कारोबार

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। रांची पुलिस ने पहले ही…