Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

PLFI जोनल कमांडर का सहयोगी गिरफ्तार

खूंटी : पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के जोनल कमांडर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार की है। खूंटी पुलिस को रविवार की रात दस बजे गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई संगठन के जोनल कमाण्डर संतोष कन्डुलना और मुरहू के एरिया कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोड़े के सक्रिय सहयोगी अवैध गोली समेत कई समान बाइक से पहचाने खूंटी आ रहा था। इस सूचना के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार की है।गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष लोमगा और कड़िया हपदगड़ा है।

पुलिस ने एके 47 का छ: राउण्ड जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का छ: पीस पर्चा एवं रशीद, वुडलैण्ड कंपनी का दो नया जैकेट, काला रंग का दो पीठू बैग, हीरो एक्स्ट्रीम बाईक, 10,000 रूपया कैश और छह मोबाइल जब्त की है।पूछ-ताछ के क्रम में इन्होंने अवैध गोली एवं जकैट, पीटु आदि लेकर जोनल कमांडर संतोष कन्डुलना को देने जाने की बात स्वीकार किया तथा प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के दस्ते में काम करने एवं लेवी वसूली कर संगठन को पहूँचाने की बात स्वीकार की है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi