लोहरदगा में पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

लोहरदगा : झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है।जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ शनिवार की शाम जिले के नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में हुई है। बताया जा रहा है दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस के द्वारा नक्सलियों की धड़पकड़ में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, हालांकि सर्च अभियान अभी भी जारी है।

नक्सलियों की सूचना पर चलाया गया था अभियान

जानकारी के मुताबिक पुलिस के वरीय अधिकारी को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के नक्सली सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में जुटे हुए है. माओवादी के हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू की भी इस दस्ते में होने की संभावना है। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली हैं. लेकिन हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

4 लाख रुपए मुआवजा एवम एक सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन हुआ बंद।

रांची: रांची विश्वविद्यालय केंदीय पुस्तकालय में पढ़ने वाले रामगढ़ निवासी छात्र मंतोश बेदिया का छत का चाप गिरने…
Read More

रूपेश पांडेय हत्याकांड:: बरही जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हजारीबाग प्रशासन ने चरही में रोका

रांची : हजारीबाग के बरही में रुपेश पांडे हत्याकांड अब पूरी तरह से राजनीति रंग में रंग गया…
Read More

लातेहार नक्सल घटना – अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, डाउन लाइन पर भी होगा शुरू

लातेहार : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के बाद…
Read More

सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने दो राइफल को किया जप्त, लाइसेंस हो सकती है रद्द

रांची : सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विकाश कुमार के घर पर हुए 17 अक्टूबर को…