आजसू की बैठक संपन्न, सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों का तैयार किया जाएगा डाटा

रांची : सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार को सिल्ली प्रखंड आजसू पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, सक्रिय महिला पंचायत प्रभारी एवं ग्रामीण प्रभारी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेतृत्व के द्वारा घोषित निर्माण वर्ष 2021 की भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को गांव में घर-घर पहुंचकर सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों का डाटा तैयार कर योजनाओं के लाभ देने की पहल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को पार्टी द्वारा घोषित प्रखंड स्तरीय सामाजिक न्याय सभा, एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम की तैयारी अथवा आगामी 20 दिसंबर तक प्रखंड के सभी अनुषगी इकाइयों को पुनर्गठन करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह सुनील सिंह संजय सिद्धार्थ जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू पूर्व जिप सदस्य सुशील महत्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल मांझी एवं कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उर्स के मुबारक मौके पर डोरंडा, रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा…
Read More

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभी पूछताछ जारी

Ranchi: अवैध खनन के मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ…
Read More

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभागका गठन, उज्जवल प्रकाश तिवारी बने स्टेट चेयरमैन

रांची: 27 अगस्त 2022: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस…
Read More

झारखंड में महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार फिर भी सुशासन का दावा कर रही है हेमंत सरकार -आशा लकड़ा

रांची: शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची नगर निगम मेयर डा. आशा लकड़ा ने कहा कि…
Read More

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन !!

रांची- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष…