रातू इलाके में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस सुस्त

रांची : रातू थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर घर को आग के हवाले कर दे रहे हैं। बीती रात को चोर ने रातू थाना इलाके में दो घरों को अपना निशाना बनाया है। चोर लगभग 20 लाख रुपए का जेवरात समेत दो लाख नगद चोरी कर फरार हो गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर में आग लगा दिया जिसके बाद रखे सारे सामान जलकर राख हो गए हैं।

इस घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच की लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। घर के मालिक ने बताया कि बच्चे सुमित की अगले सप्ताह शादी होने वाली थी। इसी के लिए सारे जेवरात रखे थे लेकिन चोर सारे जेवरात लेकर फरार हो गया है। वहीं दूसरे मकान मालिक के बेटे प्रेम कुमार की हाल के दिनों में शादी हुई थी और उनके भी सारे जेवरात चोर लेकर फरार हो गए।

रातू थाना प्रभारी आभास ने बताया कि चोर के हौसले बुलंद है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। चोरी की इस प्रकार की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर पुलिस की मिलीभगत से इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहा है और पुलिस की सुस्त रवैया के वजह से चोर के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पुलिस चोरों पर उचित कार्यवाही की होती तो चोर इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दिया होता।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा में 50 किलो विस्फोटक बरामद, 2 गिरफ्तार, भाकपा के पास पहुचाई जा रही थी

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद…
Read More

रांची पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर से करेगी पूछताछ, मोबाइल का सीडीआर खोलेगा राज

रांची : हरियाणा पुलिस जल्द ही रांची पुलिस के सहयोग से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच कर पूरे मामले…