जहानाबाद : देश में घट रहे कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार कोरोना मुक्त के दिशा में काम कर रही है। लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने पूरे विश्व की चिंता जिस प्रकार से बढ़ाई है उससे देश के साथ-साथ राज्य अलर्ट होकर काम कर रही है।
बिहार के जहानाबाद जिले में कोविड से संबंधित जॉइंट ऑर्डर जारी कर सभी को कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने का आदेश दिया है।
1. सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुल सकेंगे। दुकानों व प्रतिष्ठानों का संचालन निम्नलिखित शर्तों के साथ किया जायेगा। दुकानों व प्रतिष्ठानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
• दुकानों व प्रतिष्ठानों के काउण्टर पर दुकानदार द्वारा कर्मियों एवं आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जायेगी।
• दुकान एवं प्रतिष्ठान परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग मानकों (दो गज की दूरी) का अनुपालन किया जायेगा, जिसके लिए सफेद वृत विन्हित किये जायेंगे।
• दुकानों व प्रतिष्ठानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति होगी।
• सभी दुकानों/प्रतिष्ठानों को अपने यहाँ कार्यरत कर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा तथा उनकी विवरणी सहित सूची संधारित करनी होगी।
2. संस्थान
(क) सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय-पहली से बारहवीं कक्षातक के लिए सामान्य रूप से खोले जा सकेंगे।(
ख) सभी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं छोटे बच्चों के विद्यालय (प्री-स्कूल) खोले जा सकेंगे।
(ग) ऑनलाईन माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था के विकल्प को भी यथासंभव उपलब्ध रखा जायेगा।
(घ) सभी सरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी सामान्य रूप से खोले जा सकेंगे।
(ड) कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय/कर्पूरी छात्रावासों का संचालन पूर्व की भौति अनुमान्य होगा।
(च) राज्य सरकार के आयोगों, पर्षद, बोझै एवं अन्य समतुल्य संस्थानों तथा राज्य के विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/विद्यालयों द्वारा सभी प्रकार की परीक्षाएं कोविड अनुकूल व्यवहार एवंअद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनिवार्य अनुपालन के साथ आयोजित की जा सकेगी।
(छ) स्वास्थ्य विभाग शैक्षणिक संस्थानों के वयस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिएटीकाकरण की विशेष व्यवस्था यथावत् जारी रखेगा।
(ज) सभी कोचिंग संस्थान सामान्य रूप से खोले जा सकेंगे। कोचिंग संस्थान में केवल कोविड टीकाप्राप्त व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति होगी। सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहाँ कार्यरत कर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा तथा उनकी विवरणी सहित सूची संधारितकरनी होगी।
(झ) शिक्षा विभाग द्वारा विहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग एवंमास्क पहनने आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी बच्चों को दी जायेगी।
3. सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का आयोजन जिला प्रशासन की पूर्वानुमति तथा कोविच अनुकूलव्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनिवार्य अनुपालन के साथ किया जा सकेगा।जिला प्रशासन को आयोजन में अनुमान्य व्यक्तियों की अधिकत्तम संख्या का निर्धारण का अधिकार होगा।
4. विवाह समारोहों का आयोजन कोविड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) केअनिवार्य अनुपालन के साथ किया जा सकेगा, किन्तु इनमें डी0जे0 एवं बारात जुलूस की इजाजत नहीं
होगी। विवाह की पूर्व सूचना स्थानीय थाने को कम-से-कम 03 दिन पूर्व देनी होगी। अंतिम संस्कार/श्रद्ध कार्यक्रम भी कोविच अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनिवार्य अनुपालन के साथ आयोजित किये जा सकेंगे।
5. सभी पार्क एवं उद्यान सामान्य रूप से खुल सकेंगे। संबंधित पार्क का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा किआगंतुकों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग तथा नारक पहनने आदि से संबंधित कोविद्ध अनुकूल व्यवहार एवंअद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनिवार्य अनुपालन किया जाए।
6. सभी धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। संबंधित धार्मिक स्थल का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगाकि वहाँ आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने आदि से संबंधित कोविडअनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनिवार्य अनुपालन किया जाए।
7. सभी प्रकार के सामाजिक/ राजनीतिक/मनोरंजन/खेल-कूद/ शैक्षणिक / सांस्कृतिक एवं धार्मिकआयोजन जिला प्रशासन के पूर्वानुमति तथा कोविड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन गानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनिवार्य अनुपालन के साथ आयोजित किये जा सकेंगे।
8. सभी सिनेमा हॉल दर्शकों की कुल क्षमता की 50 प्रतिशत के उपयोग के साथ सामान्य रूप से खुल सकेंगे। सिनेमा हॉल का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेंगे कि आगंतुक दर्शकों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन नानक संचालन प्रक्रिया (SOP) काअनिवार्य अनुपालन किया जाय।
9. सभी शॉपिंग मॉल कोबिड अनुकूल व्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनिवार्यअनुपालन के साथ सामान्य रूप से खुल सकेंगे।
10. क्लब, जिग एवं स्विमिंग पुल कुल क्षमता के 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। स्टेडियम(हंडोर सहित) और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खोले जा सकेंगे, किन्तु उपर्युक्त सुविधाओं का उपयोग केवलकोविड टीका Vaccinated) के लिए अनुमान्य होगा। संबंधित प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी कोविन टीका ले चुके हों। संबंधित प्रतिष्ठान का प्रबंधन यह भी सुनिश्चितकरेगा कि आगंतुकों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग तथा मारक पहनने आदि से संबंधित कोविड अनुकूलव्यवहार एवं अद्यतन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनिवार्य अनुपालन किया जाए।
11. रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानों का संचालन आगंतुकों की बैठने की कुल क्षमता के अधिकतम 60प्रतिशत उपयोग की अनुमति के साथ अनुमान्य होगा। संबंधित प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी कोविड टीका ले चुके हों।
12. सभी सरकारी कार्यालय एवं गैर सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे। सरकारी कार्यालयों मेंकेवल कोविड टीका प्राप्त (Vaccinated) आगंतुकों का प्रवेश अनुमान्य होगा। न्यायिक प्रशासन के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लिया निर्णय प्रभावी होगा।
13. सार्वजनिक परिवहन में निर्धारित बैठने की क्षमता का 100 प्रतिशत की अनुमति रहेगी, किन्तु खड़ेहोकर तथा बस की छत पर बैठकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
14. सार्वजनिक एवं निजी वाहनों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इनका पालन नहींकरने पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
15. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवधि में कोविड संक्रमण की स्थिति का विशेष निगरानी रखी जायेगी तथाकोयिक जाँच की संख्या में निर्धारित मानकों के अनुरूप यूनित सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही वैसेराज्यों जहाँ अभी भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं अथवा जेल्टा प्लस वेरिएण्ट के मामले सामने आ रहे हैं, से वायुयान, रेल, ट्रकों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से राज्य में प्रवेश करने वालेयात्रियों की अनिवार्य रूप से राज्य की सीमाओं रेलवे स्टेशनों एवं हवाई अड्डों पर रैपिड एण्टीजन टेस्ट के माध्यम से जाँच करायी जायेगी। इस जॉच से पैसे व्यक्ति मुक्त रहेंगे, जिनके पास विगत 72 घंटों का आर0टी0पी0सी0आर0 निगेटिव जाँच रिपोर्ट उपलब्ध हो।