वगैर आदेश पत्र जमीन पर दखल दिलाने पहुंची पुलिस, DGP के पास पहुंचा शिकायत

राँची : बालु माफिया और जमीन दलाल को संरक्षण देने का आरोप बुंडू पुलिस पर पहले ही लग चुका है। मामले को लेकर एक बार झारखण्ड के डीजीपी के पास शिकायत पहुंचा है। इस बार फिर बुंडू पुलिस के खिलाफ शिकायत पहुंचा है। रांची के बुंडू निवासी संजय अहीर ने शिकायत की है।

बुंडू पुलिस पर आरोप है कि बुंडू थाना के डमारी मौजा में 2 एकड़ 15 डिसमील विवादित जमीन है। इस जमीन को पुलिस एक पक्ष को लाभ दिलाने के नियत से सरकारी छूट्टी के दिन 28 नवम्बर 2021 रविवार को बुंडू इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एसआई दीपक कुमार, पुलिस के जवान और कुछ जमीन दलालों के साथ पहुंचे और विवादित जमीन पर जेसीबी से खुदाई करने लगे। इस दौरान संजय अहीर को पुलिस जमीन पर नहीं आने की चेतावनी दी। संजय और उनके परिवार डर से घर पर ही रहे और जमीन पर खुदाई का कार्य करने लगे।

डीजीपी को दिये शिकायत पत्र में संजय अहीर का कहना है कि जमीन पर पुनू कुम्हार, कारजी कुम्हार, फेकला कुम्हार, गोपाल कुम्हार, चरन कुम्हार और बनमाली कुम्हार के साथ पिछले 15 सालों से विवाद चल रहा है। इस जमीन में वर्तमान 107 धारा लागू है।

वही इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट में फैसला विचारधीन है। फैसला नहीं आया है। बावजूद एक पक्ष को लाभ दिलाना पुलिस पर संदेह है। वगैर फैसले से जमीन पर कार्य करने पर रोक लगे और साथ ही वगैर आदेश पत्र के जमीन पर दखल दिलाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बाइक सवार अपराधी छात्र का मोबाइल छीनकर हुए फरार, अब तक पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार

राँची : स्टेशन रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक छात्र का मोबाइल की छिनतई कर फरार हो…
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…
Read More

राजधानी राँची में छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बना सहेलियों को भेजा,फिर बुला किया दोबारा दुष्कर्म।

राँची: राजधानी राँची में 12वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने पहले कॉल…
Read More

अवैध शराब सीनियर प्रीमियम व्हिस्की 750ml 12 बोतल एवं बुडवेसर मैग्नम कैन बियर 500ml 48 बोतल जप्त

सिल्ली: सिल्ली पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के अनुसार पतराहातु रोड में अवैध शराब का परिवहन करते…