राँची : संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य लक्ष्मी प्रपन्ना जियर स्वामी जी का झारखंड की राजधानी रांची में दर्शन, सत्संग एवं कथा होना तय हुआ है। ज्ञान यज्ञ आयोजन हेतु रांची में श्रद्धालु भक्तो मिलकर तैयारी में जुटे हैं l
ज्ञान यज्ञ आयोजन समिति रांची के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की कथा स्थल के लिए हरमू मैदान का चयन किया गया है एवं बाहर से आने वाले भक्तों के लिए भी ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है l स्वामी जी के ठहरने के लिए कुटिया निर्माण की जो भी वस्तु है बॉस, कुश की कथा/सत्संग स्थल पर बनवाई जाएगी।
ज्ञात हो की 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है l पूज्य जीयर स्वामी जी 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रवास करेंगे और कथा करेंगे l कथा के श्रवण मात्र से ईश्वर के प्रति अनुराग का सौभाग्य मिलता है। श्रद्धालु भक्तों के माध्यम से धीरे धीरे सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो रही हैं। श्रद्धालु को कथा में शामिल होने के लिए लोगों तक सूचनाएं भक्तों के माध्यम से सूचनाएँ पहुचाए जा रही है, कई लोग संपर्क भी कर रहे हैं l
धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सब के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन के व्यवस्था का कार्य चल रहा है और व्यवस्था का कार्य पूर्ण होता जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया की 2 दिसंबर, स्थान 1 एजी मोड़, डोरंडा, रांची को व्यवस्था टोली एवं भक्तों की संध्या 5:00 बजे से बैठक रखी गई है. धर्म प्रेमी बंधु, संस्थाएं, समाजिक कार्य में लगे हुए लोग और धार्मिक संस्थाएं सभी से आग्रह है कि अपना तन, मन का योगदान देते हुए मार्गदर्शन करें और इस ज्ञान यज्ञ में सहभागी बने।