जेवर व्यवसायी काे घर जाते समय अपराधियों ने कमर में मारी गाेली, रिम्स में भर्ती

रांची : शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। आए दिन अपराधी कारोबारियों का अपना निशाना बना रहा है। आज नगरी थाना क्षेत्र के नगरी चौक के पास अपराधियों ने जेवर व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया है। जेवर व्यवसाई का नाम अजीत सोनी है। जेवर व्यवसायी काे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद जेवर व्यवसाई अजीत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण एसपी नाैशाद आलम ने बताया कि नगड़ी चाैक के समीप एक अपराधी बाइक पर जबकि दूसरा सड़क किनारे बाइक से उतरकर खड़ा था। व्यवसायी अजीत साेनी जैसे ही अपनी बाइक से आगे बढ़ा, सड़क किनारे खड़ा अपराधी पीछे से पीठ में गाेली मार दी। गाेली लगने के बाद अजीत साेनी वहां गिर पड़े जबकि दाेनाें अपराधी बाइक पर सवार हाेकर फरार हाे गया। फिलहाल घायल अजीत का रिम्स में इलाज किया जा रहा है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और अपराधियाें के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि अपराधियाें ने पहले भी अजीत के भाई के ज्वेलरी दुकान पर लूट का प्रयास कर चुका है। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। लगभग 5 माह पहले लूट का प्रयास कर रहे अपराधियाें ने अजीत का भाई अमित ने विराेध किया था ताे बाइक सवार अपराधी भाग निकला था। इसके बाद 7 सितंबर काे दूबारा अपराधियाें ने जेवर व्यवसायी के दुकान के बाहर एक ग्राहक से जेवर लूटने का प्रयास किया था लेकिन अमित ने एक अपराधी काे पकड़कर पुलिस काे साैंप दिया था। पकड़े गए अपराधी का नाम अनिल था और वह ओड़िशा के गंजम का रहने वाला था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…
Read More

हवलदार संदीप सिंह ने जगन्नाथ मंदिर के पास एक अपराधी को दौड़ाकर 2 पिस्टल के साथ पकड़ा।

राँची:अपराधी जगरनाथपुर मंदिर के पास किसी घटना के अंजाम देने के उदेश्य से घुम रहा था। तभी विस्थापित…
Read More

आरपीएफ हटिया ने पकड़ा पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा करता फर्जी उपनिरीक्षक,भोजपुर बिहार का है रहनेवाला

हटिया: आज 28 मई को सुबह 8 बजे पटना-हटिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक फर्जी उप निरीक्षक…
Read More

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची
Read More

रांची के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन.

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड मल्लाह टोली में श्री हनुमान की प्रतिमा क्षतिग्रस्त…