धुर्वा में आठ यूवकों ने एक युवक को मारकर किया अधमरा, 8 पर प्राथमिकी दर्ज

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में आठ युवकों ने मिलकर एक युवक को मार-मार कर अधमरा कर दिया है। सभी युवक शराब के नशे में धुत थे और उसी में एक युवक पर सभी लोग टूट पड़े। इस मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीटे गए युवक का नाम धनंजय कुमार है और वह धुर्वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले को लेकर धनंजय कुमार की मां सुभावती देवी ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में छह नामजद आरोपी वहीं दो अन्य आरोपी शामिल है। नामजद आरोपी का नाम रवि कुमार सिंह, गोलू, अभिजीत, गुलशन, रोहित सिंह और देवा है। वहीं दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

एसपी का फेक फेसबुक आईडी बनाकर मांगें रुपये, एसपी ने लोगों से किया गुमराह ना होने की अपील

रामगढ : साइबर ठगों ने इस बार रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को ही निशाना बना लिया है।…
Read More

एयरपोर्ट के अंदर कपिल मिश्रा को चार घंटे से अधिक हिरासत में लेकर रोक कर रखा गया है, मीडिया से बात करने भी नहीं दी जा रही

रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान रुपेश पांडे की मॉब लिंचिंग कर…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का पाक आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा तार, मेड इन चाइना हथियार का करता है प्रयोग

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा है। पुलिस की…