पेट्रोल डीजल में टैक्स कटौती के लिए राज्य सरकार के विरुद्ध चलाया हस्ताक्षर अभियान

रांची : केंद्र सरकार ने बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम पर देशवासियों को राहत दी थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर पांच रुपए और डीजल दस रुपए की कटौती की थी। हालांकि राज्य सरकार भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की है।

पेट्रोल और डीजल के दाम और कम हों इसके लिए आज सिल्ली में पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सिल्ली मंडल ने सिल्ली पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान पेट्रोल डीजल में टैक्स कटौती के लिए राज्य सरकार के विरुद्ध चलाया गया।

भाजपा जिला ग्रामीण के सिल्ली मंडल के मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू ने बताया कि झारखंड सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की कटौती नहीं कर रही है। झारखंड सरकार पेट्रोल और डीजल में टैक्स कटौती करके जनता को राहत प्रदान करें।

यह हस्ताक्षर अभियान दिन के ग्यारह से एक बजे तक चलाया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुमार कार्यालय मंत्री शिवलाल महतो, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राजेश राय एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जल कर व वाटर कनेक्शन शुल्क में वृद्धि के विरोध में मेयर के साथ 1000 लोगों ने दिया धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची : बुधवार को राज्य सरकार द्वारा जल कर व वाटर कनेक्शन शुल्क में की गई वृद्धि के…
Read More

निर्मला कुष्ठ कालोनी मे गर्म कपड़े, कंबल , साड़ी तथा बच्चों व बड़े पुरुषों के शर्ट पेंट , स्वेटर, जैकेट का किया गया वितरण।

रांची : रांची में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए हिंदूवादी नेता भैरव सिंह के द्वारा…
Read More

अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया भेंट, खूंटी के विकास पर हुई चर्चा

खूंटी : आज दिल्ली में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से संचार भवन में…
Read More

विश्व विद्यालय में विभीन्न सुविधाओं की मांग को लेकर की गई एक बैठक

रांची: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आज चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर कुलपति महोदय के साथ…