भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 क्रिकेट मैच के लिए JSCA में की गई है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रांची : जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन होगा । टी 20 मैच के आयोजन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए है। मैच देखने आने वाले विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है । पुलिस ने स्टेडियम में आस पास सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

स्टेडियम के आस पास करीब पांच सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।तीन एसपी, छह डीएसपी, तीस इंस्पेक्टर समेत 70 दरोगा संभालेंगे कमान शुक्रवार को शहर के हर कोने पर जवानों की तैनाती की जाएगी। रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ करें। 500 जवान के अलावे 3 एसपी, 6 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर और 70 दरोगा सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

उसके साथ ही थानों और पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में लगाया गया है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सादा वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए है । साथ ही पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी भीड़ पर निगरानी रखेगी।केवल टिकट और पास धारक ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।

यातायात व्यवस्था के लिए करीब 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रवेश द्वार और आस-पास भीड़ होने पर निगरानी के लिए सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सिल्ली वासियों एवं छात्र-छात्राओं के लिए कई महत्वपूर्ण तोहफा दे गया गूँज महोत्सव 2022

सिल्ली: गूँज महोत्सव एक कला संस्कृति मंच ही नहीं बल्कि सामुहिकता का परिचय देकर बहुउद्देशीय योजनाओं को धरातल…
Read More

बागदाहा में प्रखंड समिति का गठन पर झारखंड आंदोलन कारी चिन्हितकरण आयोग रांची के सदस्य नरसिंह मुर्मू ने दी बधाई

पलामू:खागा थाना क्षेत्र के बागदाहा पंचायत के बागदाहा में प्रखंड समिति का गठन किया गया। इस गठन के…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिंगपुर नर्सिंग होम में किया एम आर आई मशीन का उद्घाटन

सिल्ली : मुरी सिंगपुर नर्सिंग होम में एम आर आई मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो…