कपड़ा बेचने वाले 3 कश्मीरी युवकों को शहर छोड़ने की मिली धमकी

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र में आज गर्म कपड़े बेचने वाले तीन कश्मीरी यूवकों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की सूचना है। कश्मीरी युवक का नाम बिलाल अहमद, सब्बीर अहमद और वसीम अहमद है। कश्मीरी युवकों ने पुलिस को बताया है कि स्थानीय लोग शहर को छोड़ने की धमकी दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द से जल्द शहर छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। कश्मीरी युवकों ने मामले को लेकर डोरंडा थाने में लिखित शिकायत की है। बिलाल अहमद ने बताया कि 20 सालों से डोरंडा इलाके में किराए के मकान पर रह रहे हैं। जाड़े के मौसम में कश्मीर से ऊनी कपड़े लाकर रांची में बेचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ स्थानीय लोग हर रोज धमकी दे रहे हैं।

डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस को अब तक इस मामले से संबंधित किसी भी प्रकार से ठोस जानकारी नहीं मिली है। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि सोनू नामक युवक के ऊपर आरोप लग रहा है और पुलिस सोनू कुमार से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस ने सोनू कुमार के घर पर गई तो सोनू कुमार घर पर नहीं था। डोरंडा थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जल्द ही जांच कर आगे की कार्यवाई करेगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अवैध शराब सीनियर प्रीमियम व्हिस्की 750ml 12 बोतल एवं बुडवेसर मैग्नम कैन बियर 500ml 48 बोतल जप्त

सिल्ली: सिल्ली पुलिस को आज मिली गुप्त सूचना के अनुसार पतराहातु रोड में अवैध शराब का परिवहन करते…
Read More

मुरी में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक व्यक्ति की दोनों आंख फोड़ किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : मुरी ओपी क्षेत्र के काशीडीह गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति की दोनों आंख फोड़कर हत्या…