खूंटी : रविवार को रनिया थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते हुए रनिया थाना प्रभारी सहित रनिया थाना के जवानों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प जवानों ने लिया।
शपथ रनिया थाना प्रभारी रोशन कुमार के द्वारा दिलाया गया। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार, संदीप कुमार,निशांत केरकेटा, जितेंद्र यादव सहित रनिया थाना के जवान मौके पर उपस्थित थे।