Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

एक दर्जन से अधिक जुएरी हिरासत में, पांच लाख नगद बरामद

रांची : बरियातू थाने की पुलिस ने आज छापेमारी कर जुआ खेल रहे एक दर्जन से अधिक जुआरियों को हिरासत में ली है। बरियातू इलाके के रविन्द्र नगर में बड़े पैमाने पर जुए के खेल का संचालन किया जा रहा था। बरियातू थाना की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रविंद्र नगर में जुए का खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आज एक दर्जन से अधिक जुआड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर से कई लग्जरी वाहन और पांच लाख से अधिक नगद रुपए बरामद की है।

जुए का खेल बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर के पास एक घर में जुए के अड्डे का संचालन किया जा रहा था। जो लोग हिरासत में लिए गए हैं उनमें से कई बेहद रसूखदार परिवार से आते हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार एक नवंबर से लेकर दीपावली तक जुए का खेल होना था। जुआ खेलने के लिए बड़े-बड़े लग्जरी वाहनों में कई पहुंचे थे।

पुलिस ने 5 से अधिक लग्जरी वाहनों को भी जब्त किया है। बरियातू थाना प्रभारी सपन महता ने बताया कि फिलहाल इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनके माध्यम से सरगना तक पहुंचने का प्रयास की जा रही है। बरियातू थाना प्रभारी सपन महता ने बताया कि जल्द ही इस सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi