ठेकेदार दबंगई दिखाकर सब्जी विक्रेताओं से वसूल रहे हैं मनमाना पैसा

रांची : यूं तो पुलिस अपराधियों और दबंगों पर नियंत्रण करने की बात तो करती है लेकिन कई दबंग ऐसे हैं जो गरीबों की पॉकेट में सेंध मार रहे हैं। आज धुर्वा थाना क्षेत्र में मनमानी वसूली के खिलाफ सभी सब्जी विक्रेताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। सब्जी विक्रेताओं ने ढाई घंटे तक झारखंड मंत्रालय के मार्ग को जाम कर अपना विरोध जताया। एचइसी ने शालीमार बाजार को लेकर टेंडर निर्गत किया है। टेंडर निर्गत होने के बाद ठेकेदार दबंगई दिखाकर सभी सब्जी विक्रेताओं से मनमाना वसूली कर रहे हैं।

पहले एक दुकानदार से 20 रुपये लिया जाता था लेकिन अब प्रति टोकरी 20 रुपये ले रहे हैं जिसको लेकर सभी सब्जी विक्रेताओं में काफी आक्रोश है। ठेकेदार आलू और प्याज के प्रति बोरे पर 10 रुपये की मांग कर रहे हैं। वहीं गाड़ी वालों से अलग से पैसे की मांग कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ठेकेदार को थाना बुलाया गया है और उनसे इन सभी मामले की जानकारी ली जाएगी। धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि टेंडर महंगे होने की वजह से सब्जी विक्रेताओं से अधिक वसूली की जा रही है। ठेकेदार सेक्टर 2 के रहने वाले हैं। हालांकि धुर्वा थाना प्रभारी ने कहा कि ठेकेदार से बातचीत कर जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा और पूर्व की तरह ही सब्जी विक्रेताओं से वसूली की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने दो राइफल को किया जप्त, लाइसेंस हो सकती है रद्द

रांची : सुखदेवनगर नगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी विकाश कुमार के घर पर हुए 17 अक्टूबर को…
Read More

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता , नक्सलियों के नापाक मंसूबे को किया नाकाम

रांची : नक्सलियों के द्वारा पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की योजना को हजारीबाग पुलिस ने नाकाम…
Read More

मकर संक्रांति पर जेसीआई उडान ने जरूरतमंदों के बिच खाद्य सामाग्री का किया वितरण

रांची : जेसीआई रांची उड़ान द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष पर गाड़ी खाना चौक में खाद्य समाग्री, नए…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…