सुरक्षा में जान गंवाने वाले शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, डीजीपी ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राँची : झारखंड पुलिस आज पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर रही है। संस्मरण दिवस के मौके पर जैप परिसर डीजीपी नीरज सिन्हा ने शहीद को श्रद्धांजलि दिया। वहीं राज्य के सभी जिलों में शहीदों की याद में अलग-अलग कार्यक्रम किया जा रहा है। पुलिस संस्मरण दिवस पर आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले झारखंड के वीर सपूतों को याद किया गय

। रांची जैप परिसर में शहीद सपूतों को न केवल श्रद्धांजलि दी गई, बल्कि उनके परिजनों के दुख बांटने की भी कोशिश हुई। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे। तब से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।

राज्य गठन यानी साल 2000 से अब तक कई अधिकारी और जवान आंतरिक सुरक्षा में अपनी जान गवाएं हैं। डीजीपी ने कहा कि शहादत देने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि हम उन शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को याद कर रहे हैं,जिन्होंने समाज में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उग्रवादियों-अपराधियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान दिया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए खतरा – महंत सीताराम शरण

बोकारो : राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक महन्त सीताराम शरण जी महाराज, चित्रकूट, बोकारो जिला के बेरमो…
Read More

मग बंधु पत्रिका का लोकार्पण कार्यक्रम सह समारोह आगामी 3 मई 2023 (बुधवार) को वाराणसी में।

रांची: मग जागृति फाउंडेशन, रांची (झारखंड) द्वारा प्रकाशित मग बंधु (अखिल) त्रैमासिक पत्रिका (संयुक्ताक) अंक विषय का मठ-महंत…
Read More

अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क 2022 पर कार्यशाला का आयोजन,देश के कई शहरों के तकनीकी विशेषज्ञों ने कार्यशाला में की शिरकत

रांची:29 जुलाई 2022 को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क पर एक कार्यशाला का…
Read More

स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता विक्रम सिंह राठौर तथा परसोना मिसेज इंडिया प्रतिभागी रश्मि बेसरा हुए सम्मानित

रांची: विक्रम सिंह राठौर ने हाल में ही स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता होकर अपना और पूरे…