पुनदाग में 10 लाख से अधिक के गहने और नगद ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

रांची : पुनदाग थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर से दस लाख के गहने और सामान लेकर फरार हो गया है। घर के सदस्य दुर्गा पूजा घूमने बाहर निकला था। इसी बीच सुनसान देखकर चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। घर के मालिक का नाम अमित चौधरी है और वह इन्सुरेंस कंपनी में काम करते हैं। पंडाल घूमने के बाद अमित चौधरी के परिवार वालों ने घर आया तो देखा पूरा सामान तितर-बितर किया हुआ है और गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के परिवार वालों ने जब अपना पूरा सामान देखा तो गोदरेज से सारे जेवरात और पैसे गायब थे। गोदरेज में कुल अनुमानित राशि तीन लाख से अधिक था। वहीं सात लाख के जेवरात थे।

चोरी की घटना को देख परिवार वालों के होश उड़ गए और आज सुबह इस घटना की जानकारी पुनदाग थाना में दी गई। परिवार वालों ने बताया कि रात्रि 2:00 बजे जब घर लौटा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था।मामला दर्ज कर ली गई है, जांच जारी है पुनदाग थाने की पुलिस ने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आसपास के लोग ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उस इलाके में शाम को नशेड़ी का अड्डा है और लोग नशे में धुत होकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द पहचान कर ली जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस को कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया है।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक दस्ता और पेट्रोलिंग को सख्त निर्देश दिया गया है कि चोरों उच्चकों पर नजर रखें। बाइक दस्ता और पेट्रोलिंग को यह साफ निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करे और कड़ाई से पूछताछ करने के बाद ही उस व्यक्ति को छोड़े। चोरी की घटना पर ग्रामीण स्टेज नौशाद आलम ने बताया कि पुनदाग थाने की पुलिस को जल्द से जल्द इस केस को उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More
कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को मिला राहत. कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीन…
Read More

नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर दी धमकी ,पोस्टर में दी धमकी मैनेज नहीं करने पर Ak 47 से गोली मार देंगे

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र के हरा गांव में नक्सलियों ने एक धमकी भरा पोस्टर लगाया है. हाथ…
Read More

खुटकट्टी पेड़ काटने के मामले में भीड़ तंत्र द्वारा हुई हत्या मामले में कोलेबिरा विधायक पीड़ित परिवार से मिले

सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटि के 6…
Read More

2 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह गिरफ्तार!

रांची : पुलीस ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने मामले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी…