Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार; 2.865 किलो गांजा, 70 चिलम, दो बाइक और मोबाइल बरामद

पाकुड़ पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 2.865 किलोग्राम गांजा, 70 पीस मिट्टी का चिलम, दो मोटरसाइकिल, पीतल का तराजू-बटखरा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।

वीओ-1: एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध और महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और तत्काल कार्रवाई के लिए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई की गई।

वीओ-2: पहली कार्रवाई पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध गांव में पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी के घर पर की गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घर और मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान 2.165 किलोग्राम गांजा, 70 पीस मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, पीतल का तराजू-बटखरा और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस मामले में पाकुड़िया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वीओ-3: वहीं दूसरी कार्रवाई महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव के हटियापाड़ा में पिंटु शेख के घर पर की गई। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक की थैलियों में रखा 700 ग्राम गांजा और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। मौके से पिंटु शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ महेशपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीओ-4: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध निवासी पारू अंसारी उर्फ पाड़ु अंसारी और महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव निवासी पिंटु शेख के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

वीओ-5: एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए 19 अप्रैल से ‘ऑपरेशन जीवन’ चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत अब तक 9 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान ब्राउन शुगर और गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी करते हुए कुल 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

एंकर क्लोज: पाकुड़ पुलिस की इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi