झारखंड में जेपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच आंदोलन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर छात्र आंदोलन को हाईजैक करने और राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन को लंबा खींचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बीजेपी आंदोलन के नाम पर राजनीति कर रही है।
वीओ:
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से हेमंत कैबिनेट में चार मंत्री हैं और सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी और अन्य परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन चल रहा है, लेकिन बीजेपी इस आंदोलन की कमान अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी एक तरफ आंदोलन का समर्थन कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस पर निशाना साध रही है।
राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि जब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों पर लाठीचार्ज को गलत ठहराया था, तब बीजेपी की ओर से राहुल गांधी पर बयानबाजी की गई। उन्होंने इसे झूठे आरोपों की सोची-समझी साजिश बताया। उनका आरोप है कि बीजेपी नहीं चाहती कि छात्रों का आंदोलन समाप्त हो, बल्कि आंदोलन के चूल्हे पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी वास्तव में छात्रों की समस्या का समाधान चाहती तो विधानसभा के सत्र के दौरान ही सरकार के सामने अपनी बात रखती। 10 अगस्त को जब अनुपूरक बजट पर सदन की कार्यवाही चल रही थी, उस समय बीजेपी सदन में आने के बजाय मुख्यमंत्री आवास घेरने चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने रणनीति के तहत विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया, ताकि छात्रों का आंदोलन कमजोर न हो।
बाइट – राधाकृष्ण किशोर, मंत्री
वहीं मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आंदोलन के दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटनाओं से सरकार भी आहत है। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। बातचीत के दौरान एक छात्रा ने कथित तौर पर कहा कि बीजेपी आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास कर रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार चाहती है कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार की टीम उनसे वार्ता करे।
उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी को छात्रों की चिंता होती तो विधानसभा के अंदर या बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना देती, मुख्यमंत्री आवास घेराव की राजनीति नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
बाइट – इरफान अंसारी, मंत्री
वहीं मंत्री दीपिका पांडेय ने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, जबकि देशभर में शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई सवाल हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2015 से अब तक देश में पेपर लीक के कई मामले सामने आए हैं और विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन कई मामलों में सजा तक नहीं पहुंच पाई है।
दीपिका पांडेय ने कहा कि झारखंड में छात्रों का आंदोलन सीआईडी की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ और बीजेपी पीछे से आंदोलन को हवा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ देश के सबसे मजबूत कानूनों में से एक कानून बनाया गया है, जिसे केंद्र सरकार ने भी अपनाया है।
बाइट – दीपिका पांडेय, मंत्री
कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी बीजेपी पर आंदोलन को उग्र करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के मामले में पुलिस ने एसओपी का पालन किया। उन्होंने पुराने आंदोलनों का जिक्र करते हुए बीजेपी से सवाल किया कि जब दूसरे राज्यों में आंदोलन हुए तब पार्टी की भूमिका क्या थी। उन्होंने कहा कि आज छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं तो उन्हें राहुल गांधी का समर्थन और ताकत मिल रही है।
बाइट – शिल्पी नेहा तिर्की
दीपिका पांडेय ने कहा कि शिक्षा माफिया की समस्या सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटनाओं के तथ्य जल्द सामने आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन में अगर किसी उपद्रवी की वजह से छात्रों को चोट पहुंची है तो कांग्रेस इस पर खेद व्यक्त करती है, लेकिन छात्रों को नुकसान पहुंचाना सरकार की मंशा नहीं थी।
बाइट – दीपिका पांडेय
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि जंतर-मंतर के आंदोलन के समय बीजेपी नेताओं ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, उसे भी जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कार्रवाई का खंडन किया, जबकि सरकार कांग्रेस की है। वहीं छात्रों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए मेडिकल टीम को लगातार तैनात रखा गया है और आंदोलनकारियों को चिकित्सकीय निगरानी दी जा रही है।
बाइट – दीपिका पांडेय
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं और उनके आंदोलन के एजेंडे को लेकर हेमंत सोरेन सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के एजेंडे पर काम करेगी, लेकिन बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे पर नहीं। कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज होता दिखाई दे रहा है।

