
रांची: वक्फ अधिनियम 1995 में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए गैर जरूरी संशोधन के खिलाफ 13 अप्रैल 2025 को राजभवन के समक्ष महाधरना दिया जाएगा।
महाधरना को लेकर पुरानी रांची स्थित बैंकवेट हाॅल में आमया संगठन की बैठक में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष एस अली ने बताया कि केंद्र सरकार ने बिना मुस्लिम समुदाय के सहमति और सुझाव को शामिल किए जल्दी बाजी में अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ती के लिए लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल पारित कराया है जो समानता के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता शाकिल प्रवेज ने कहा कि देश में जो वक्फ की सम्पति है अधिकतर मुस्लिम समुदाय द्वारा दान किया गया, जिसमें मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, मजार, मकबरा, दरगाह, खानकाह, कब्रिस्तान, मुसाफिरखाना, शैक्षणिक संस्थान आदि है जो वर्षों से संचालित है जिसमें हस्तक्षेप के लिए वक्फ बोर्ड और ट्रिब्यूनल में गैर-मुस्लिम सदस्य को शामिल करने का कानून बनाया गया है।
महाधरना में शामिल होने के लिए बिल का विरोध करने वाले राजनीतिक दल, समाजिक और धार्मिक संगठनों के आमंत्रित किया जाएगा साथ ही वक्फ संशोधन बिल पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के उपायुक्त और प्रखंड पदाधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र दिया जाएगा।
इस मौके पर जियाउद्दीन अंसारी, मो फुरकान, इमरान अंसारी, नौशाद आलम, रहमतुल्ला अंसारी, एकराम हुसैन, शाहिद अफरोज, फजलूल कदीर, अफताब आलम, अब्दुल बारी,
अब्दुल गफ्फार, जावेद अंसारी, सबदुल मल्लिक, अब्दुल मजीद, अंजुम खान, सिद्दीक अंसारी, औरंगजेब आलम, अयुब अंसारी, फिरोज आलम, नसीम अंसारी, आसिफ अंसारी, मोबीन अंसारी, सरफराज अहमद, तहमीद अंसारी, मंजूर अंसारी, अफसर आलम, असलम अंसारी, मो सईद, इकराम अंसारी, अब्दुल बशीर, हारिश आलम,
शाहबाज अहमद आदि काफी संख्य में लोग शामिल थे।
