
★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रामनवमी के प्रतीक के रूप में श्री हनुमान जी की मूर्ति एवं गदा सप्रेम भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
