
रांची: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए आज अच्छी खबर आई है।
आज हुए कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अब मार्च तक आधार कार्ड के बाध्यता को खत्म कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि अब मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को बिना आधार लिंक के बाद भी मार्च 2025 तक सभी को पैसा खाते में भेजा जाएगा
जानकारी हो कि इससे पूर्व दिसंबर 2024 तक बिना आधार लिंक वाले को पैसा भेजने की सरकार ने घोषणा की थी। पर आज के कैबिनेट बैठक में इसे आंशिक रूप से संशोधित करते हुए मार्च 2025 तक यह छूट दी गई है अब बचे हुए लाभुक है उन्हें बिना आधार बैंक सिंगल खाता वाले को भी पैसे भेजे जाएंगे।
