Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध दुर्घटना

अपराधी किस्म का पीयुष तिवारी हथियार के साथ गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची की बरियातू पुलिस ने अपराधी किस्म के युवक प्रिंस उर्फ पीयुष तिवारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। बरियातू थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात कुसुम विहार रोड में एएसआई राम किशुन उरांव अपनी टीम के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दरम्यान बाइक सवार एक शख्स को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह शख्स भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम पीयुष तिवारी उर्फ प्रिंस बताया। वहीं, तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद की गयी। पुलिस ने पीयुष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक सहित हथियार को जब्त कर लिया। गिरफ्तार पीयुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यहां याद दिला दें कि पीयुष तिवारी पर BIT मेसरा की छात्री पल्लवी की हत्या का इल्जाम है। पल्लवी की मौत साल 2022 में रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी डेड बॉडी आरा गेट डेयरी फार्म स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली थी। वहीं, रिटायर्ड DSP बिरेंद्र सिंह के बेटे मनीष पर गोली चलवाने में पीयुष तिवारी का नाम उछला था। इस कांड को साल 2021 के दिसंबर महीने में अंजाम दिया गया था। पीयुष तिवारी के खिलाफ रांची के बरियातु थाना में अटेम्प्ट टू मर्डर और टाटीसिलवे थाना में मर्डर केस का मामला दर्ज है। पीयुष तिवारी बीते कुछ महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi