Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध ताजा खबरे दुर्घटना प्रशासन

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है. एक दिन पूर्व सिविल कोर्ट के वकील की चाकू मारकर हत्या हुई, तो दूसरे दिन शनिवार को एक दारोगा की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. मृतक दारोगा स्पेशल ब्रांच में तैनात अनुपम कच्छप नाम था. उसका शव रिंग रोड से बरामद किया गया है.

2018 बैच का दारोगा था अनुपम कच्छप
जानकारी के अनुसार दारोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है. वह 2018 बैच के दारोगा थे. शनिवार की सुबह उसका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया. उसके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इधर, घटना के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर कोई खुलकर जानकारी एकत्रित पुलिस नहीं कर सकी है.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi