गुमला में अगवा कर आदिवासी नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

गुमला/झारखंड : गुमला जिले के सिसई के पूसो थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को अगवा कर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है।

छात्रा ने चिल्लाते हुए बाइक से कूदकर भागने का प्रयास किया, पर बाइक की स्पीड तेज होने के कारण कूदने से उसके सिर व पैर में चोट आई। जिससे वह बेहोश हो गई।

घटना में पांच युवक शामिल हैं। पांचो जनजातीय समुदाय से ही आते हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। गिरफ्त में आये आरोपियों में लरंगो बर्री पोड़ाटोली के बिरिया उरांव, सुमित उरांव, लरंगो बर्री जतराटोली के महावीर उरांव ,सहवीर उरांव और खेर्रा डीपाटोली निवासी पुनई उरांव शामिल हैं। सभी आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक इसी साल मैट्रिक पास करने के बाद छात्रा ने लोहरदगा (Lohardaga) के एक कॉलेज में नामांकन कराया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जनजातीय खेल महोत्सव में मेडल जीतकर लौटी खिलाड़ियों का रांची स्टेशन पर हुआ स्वागत

रांची: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव जो भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक कला, संस्कृति मंत्रालय एवम् यूवा…

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया

रांची: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के आवेदकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के साथ…
Read More

डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पेश की मानवता की अनोखी मिशाल

राँची: मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी उद्देश्य से डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने सोमवार…