ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

अरविंद विश्वकर्मा, थंडर न्यूज़ सिल्ली, रांची।

सिल्ली: सिल्ली थाना अंतर्गत शनिवार के दिन रात्रि में पतराहातू गांव से एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार एवं मुरी ओपी थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनाहातू थाना के मदद से ट्रैक्टर चोर सुनील लोहरा, उम्र 24 वर्ष पिता स्वर्गीय गुरुवा लोहरा ग्राम नूरुडीह थाना तमाड़ जिला रांची को चोरी का ट्रैक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 01 सीसी 8314 लेकर भागने के दौरान ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि अपने मित्र लाल सिंह मुंडा एवं बुरु मुंडा के सहयोग से पतराहातू गांव के अश्विनी कुमार साहू के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को धकेल कर हम लोग रोड पर लाए और स्टार्ट कर लेकर चले गए।

बताते चलें कि पूछताछ के क्रम में यह भी स्वीकार किया कि पूर्व में भी 13 जून को धीरेंद्र नाथ महतो पिता प्रेम जी महतो मारदू निवासी का भी ट्रैक्टर सुलुमजुड़ी गांव से इन्हीं लोगों के द्वारा चोरी किया गया था जिस पर मुरी ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


छापामारी टीम में सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार यादव, आरक्षी दीपक टोप्पो, मुकेश रजवाड़ शामिल रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

12वीं के छात्रों के विदाई में नीरजा सहाय डी ए वी में ने मनाया ‘दीपोत्सव’

रांची: काँके स्थित नीरजा सहाय डी ए वी में ‘दीपोत्सव’ मना। यह विदाई देने का मूल्य आधरित पारंपरिक…
Read More

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, रामनवमी व सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का लिया गया निर्णय

सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में शुक्रवार की शाम रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की…