हिंडाल्को के 75 वर्ष पूरे, सम्मानित किए गए जनप्रतिनिधि

मुरी: हिंडालको संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर हिंडालको द्वारा रविवार की शाम एलुमिना क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिल्ली प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ 75 वर्ष का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला उपस्थित रहीं। उन्होंने सिल्ली प्रखंड परिवार की ओर से समस्त हिंडालको परिवार को 75 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य पर शुभकामना देते हुए कहा कि मुरी की पहचान हिंडालको संस्थान से होती है इस संस्थान के द्वारा बहुत से रोजगार दिए जाते हैं जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी कम दिखती है।

प्लांट हेड रवि मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में प्लांट अपने उत्पादन के लिए जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों कहा कि हिंडालको अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

इधर जनप्रतिनिधियों ने भी हिंडाल्को को यह विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ परिवार के रूप में खड़े रहेंगे।

इस मौके पर हिंडाल्को के अरुण राय, रोहित चौरसिया, प्रशांत बस, अभिजीत सेन, गौरी शंकर, नवनीत श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अंकित अग्रवाल, जिला परिषद लक्ष्मी देवी, मुखिया गण एवं पंचायत सदस्य मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उर्स के मुबारक मौके पर डोरंडा, रांची स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा…
Read More

देश की 15वी राष्ट्रपति बनी झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू। चंदनकियारी में जीत का जश्न।

चंदनकियारी:राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जीत…
Read More

खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर न सिर्फ शारीरिक, बल्कि उनके जीवन में सहयोग और अनुशासन की भावना का भी विकास होता है।

रांची: अरगोड़ा कटहल मोड़ रोड स्थित ”सेंट माइकल पब्लिक स्कूल”, न्यू अशोक नगर के बच्चों के बीच अरगोड़ा…
Read More

त्योहारों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध गोष्ठी एवम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रांची: राँची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी…
Read More

कृषक मित्रों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का किया पुतला दहन

खूंटी:कर्रा प्रखंड के कृषक मित्रों ने मंगलवार को कर्रा ब्लॉक गेट के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि…
Read More

अग्रवाल सभा ने प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी को किया सम्मानित

रांची:रांची के स्वर्ण भूमि में डालमिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी…