Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ताजा खबरे प्रशासन राजनीति

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर ED का छापा।

रांची: झारखंड में ED ने 17 जगहों पर छापेमारी की है। इनमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही बड़कागांव में उनके आवास पर भी टीम पहुंची है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है। रांची में उनके घर के अलावे दूसरी जगह भी रेड हुई है।

रांची के बिरसा चौक के पास हजारीबाग सदर के सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। अभी तक 20 लाख रुपए की गिनती हो चुकी है।

साथ ही हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है। जिसमें विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi