विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुखिया नहीं रही मौजुद।

मुरी : भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम जो सभी पंचायत में अलग-अलग तिथि में करने को लेकर आदेश जारी है।
इसी कार्यक्रम के तहत सिल्ली प्रखंड के मूरी पश्चिमी पंचायत में भी भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । किंतु इस कार्यक्रम में कई विभाग अनुपस्थित रहे। जिसमें किसान क्रेडिट, पशु धन, कृषि विभाग के संबंधित कर्मी मौजूद नहीं थे और न ही कार्यक्रम का बैनर लगाया गया था।

पंचायत की मुखिया खुद भी इस पंचायत में मौजूद नहीं थी जिस कारण बहुत से लोगों को निराश होकर पंचायत भवन से लौटना पड़ा

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ,पीएम आवास , प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आंगनवाड़ी की सेविका कर्मी मौजूद थे।

मुखिया के मौजूद न होने के संबंध में सिल्ली प्रखंड पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि मैं फोन करके पता करती हूं।
कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार साहू से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी विभाग के लोगों का रहना अनिवार्य है किंतु यहां पर बहुत से विभाग के लोग मौजूद नहीं है इस संबंध में मैं खुद वीडियो मैडम को फोन लगाया किंतु उन्होंने मेरा फोन रिसीव नहीं किया।

बता दें कि यह आदेश जारी है कि सभी विभाग के पदाधिकारी को मौजूद रहना है किंतु शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पशुपालन पदाधिकारी कल्याण पदाधिकारी सभी बैंक शाखा प्रबंधक खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सहायक अभियंता पेयजल पंचायती राज पदाधिकारी जन सेवक रोजगार सेवक आदि कर्मी सरकार द्वारा चलाए जा रहे संकल्प यात्रा में नहीं दिख रहे हैं जिस कारण पंचायत के लोगों योजनाओं के लाभ लेने से वंचित है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना है वह कार्यक्रम भी पंचायत में नहीं किया जा रहा है।

कार्यक्रम का अंत शपथ लेकर किया गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पीएम मोदी के 72वां जन्मदिन  के अवसर पर वृद्धाश्रम में किया गया राशन वित्तरण.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अपना 72वां जन्मदिन मनाया हैं.  इस मौके पर तमाम नेताओं ने पीएम मोदी…
Read More

हिजाब को लेकर डोरंडा कॉलेज में छात्रों का जुटान, पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत

रांची : कर्नाटक के कालेज में हिजाब पहनने वाली छात्राओं के प्रवेश न लेने के मामले की गूंज…
Read More

शहीद दिलीप कुमार वेदिया के शाहदत दिवस पर माल्यार्पण

सिल्ली -मंगलवार को सिल्ली गेडेवीर चौक पर मुख्य अतिथि जेएमएम के सिल्ली विधानसभा प्रभारी सह अनंगड़ा के मुखिया…
Read More

ABVP के नेतृत्व में मांडर कॉलेज के छात्रों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राँची : मांडर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ABVP के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के कार्य बिना कोई…
Read More

27 नवंबर को सात जन्मों तक रहने के वचन के साथ बंध जाएंगे 51जोड़ें, हुआ तुलसी वृक्षारोपण

रांची: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में ME TO WE सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य…