अल्पसंख्यक दिवस पर कांग्रेस पार्टी कार्यलय में सम्मनित किए गए पदाधिकारी।

रांची //18 दिसम्बर 2023 : रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान के अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में विश्व अल्पसंख्यक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके उपरांत कमिटी चेयरमैन हुसैन खान ने मुख्य अतिथियों द्वारा रांची महानगर अल्पसंख्यक विभाग के तमाम जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी पदाधिकारियों मनोनयन पत्र, आई कार्ड, पार्टी का पट्टा देकर सम्मानित किया गया। इस के साथ ही सभी आगंतुकों को भी पुष्पगुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस भवन में उपस्थित सभी कांग्रेस अल्पसंख्यक नेताओं व कार्यकर्ताओं को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज हमलोग अल्पसंख्यक अधिकार दिवस बेहतरीन तरीके से मनाने का कार्य कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि अभी के देश व्यापी माहौल में अल्पसंख्यकों को हक नहीं मिल रहा। केवल बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। ऐसे में जरूरी हो गया है कि तमाम अल्पसंख्यक अपने हक के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि विश्व के जो भी देश अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकता, वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए तमाम जिला कमिटी एवं प्रखंड अध्यक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस प्रति वर्ष 18 दिसंबर 1992 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान के रूप में चिन्हित कर अल्पसंख्यकों के क्षेत्र विशेष में ही उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परंपरा आदि की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु मनाया जाता है।

इस मौके पर मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार, प्रदेश अलसंख्यसक महासचिव सह कार्यालय अख्तर अली,  प्रदेश प्रवक्ता डॉ० इलियास मजीद, गुलाम रब्बानी, मो सलीम, परवेज, मो फिरोज अंसारी, मनीष धान,  रमजान, मो सफार, फहीम खान, शम्स तबरेज, आरिफ, आतिफ, आमीर, इम्तियाज, मो तसलीम, सलाउद्दीन, आसीफ, डारियन, अबूजर, इमरान, तौहीद, मोसीन अहमद, अली हसन आदि शामिल थे।  

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

डेढ़ करोड़ बीमा की राशि हड़पने की नीयत से पत्नी ने ही अपनी पति की कर दी हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश रंजन की…

कैरो महाबीर मंडल की क्षेत्रीय बैठक संपन्न,हर्षोल्लास के साथ रामनवमी व भरत-मिलाप शोभायात्रा होगा संपन्न

बैठक में केंद्रीय महाबीर मंडल ने कहा हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर पथराव एक अमानवीय कुकृत्य:रितेश कुमार कैरो…
Read More

मेयर ने रांची नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण कर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी

रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री समेत रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा…
Read More

झारखंड के अधिवक्ता का कम फीस पर ही न्याय दिलाना सराहनीय- डॉ अग्रवाल

रांची: झारखंड अधिवक्ता मंच के तत्वावधान में, स्थानीय बिहार क्लब हाॅल में एक विशेष विधि व्याख्यान कार्यक्रम का…