पदक विजेता खिलाड़ियों का सिल्ली में भव्य स्वागत, निकला रोड शो

सिल्ली : गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेता खिलाड़ियों के बुधवार शाम को सिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। जिसमे बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी के रजत पदक विजेता तीरंदाज दीप्ति कुमारी, अग्नि कुमारी, कांस्य पदक विजेता रोहित कुमार एवं वुशु एकेडमी के रजत पदक विजेता वुशु खिलाड़ी शशिकांत महतो शामिल थे।

इस दौरान सिल्ली ग्राम विकास विद्यालय के समीप एकेडमी के खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर कर स्वागत किया।

डीजे एवं आतिशबाजी के बीच सिल्ली ग्राम विकास विद्यालय के समीप से एकेडमी परीसर तक रोड शो निकाला गया। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पदक विजेता खिलाड़ियों कर फुल माला पहनाकर कर स्वागत किया। रोड शो के दौरान पदक विजेता खिलाड़ी भीड़ व स्नेह देख अभिभूत दिखे और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के चंचल भट्टाचार्य, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, रोहित कोइरी। वुशु कोच वाहिद अली एवं एकेडमी के सभी खिलाड़ी शामिल थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खागा के मैदान मेंदो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालोजोरी: पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मैदान में खेल दिवस के शुभ…
Read More

झामुमो और कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला: कृषि बाजार शुल्क पर पुनर्विचार के लिए सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस ले सकती है सरकार.

झामुमो और कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला: कृषि बाजार शुल्क पर पुनर्विचार के लिए सौंपा ज्ञापन,…
Read More

खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

रांची: उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P…
Read More

सिल्ली की बर्षा ने नेशनल आर्चरी में कांस्य पदक जीता

सिल्ली: सिल्ली की तीरंदाज बर्षा खलखो ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सिल्ली और…