Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे स्वास्थ

सिल्ली के निजी अस्पतालों का किया गया निरीक्षण।

सिल्ली: सिविल सर्जन रांची के आदेश अनुसार सिल्ली सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा टीम बनाकर सिल्ली के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण टीम द्वारा सिल्ली के राहत नर्सिंग होम एवं आयुष्मान हॉस्पिटल सिल्ली का निरीक्षण किया गया जिसमें बायोमेडिकल वेस्ट किट रखरखाव एवं हैंड हाइजीन का जांच किया गया। निजी अस्पताल के प्रबंधक से कहा गया कि इन नियमों का पालन करें। ताकि किसी भी मरीज को इससे हानि न पहुंचे।

डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हमारी टीम द्वारा पतरातू उप स्वास्थ्य केंद्र में बायोमेडिकल कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं वेस्ट वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से रखने की जानकारी दी गई।

इस मौके पर संजीव कुमार महतो लिपिक शशि भूषण चौबे,वीवीएम, दीपक कुमार एवं अस्पताल कर्मी मौजूद थे

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi