Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

दुर्घटना देश प्रशासन राजनीति

मणिपुर की घटना को लेकर सीएम के एक्शन पर रघुवर दास का रिएक्शन

Ranchi : मणिपुर की घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इसपर पूर्व सीएम रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को घेरा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने में हेमंत को शर्म आनी चाहिए. जब झारखंड में रुबिका पहाड़िन की दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिये, अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया, दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप और हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया, साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप किया गया, आश्रम में साध्वी से रेप हुआ और गुमला-रांची नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाएं हुईं. इन सब पर मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे रहे.

मणिपुर की घटना से इतनी ही पीड़ा है, तो अपने पत्र में कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते. क्या हेमंत इन घटनाओं का समर्थन करते हैं. झारखंड की बेटियों की चित्कार हेमंत सोरेन को सुनाई क्यों नहीं देती है. मणिपुर जैसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले उन्हें कुछ शर्म करना चाहिए.

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi