हुल क्रांतिकारियों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान,1855 में संथाल परगना से जगी थी आजादी की अलख…

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा संथाल विद्रोह हुल दिवस के अवसर पर राँची स्थित सिद्धू कान्हो पार्क में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको किया गया याद।

माल्यार्पण के पहचात वक्ता में राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बताया कि आज का दिन झारखंड के लिए गौरव का दिन है। क्योंकि अंग्रेज़ो के खिलाफ आज़ादी की बिगुल 1855 में सबसे पहले झारखंड के वीर सपूत सिद्धू कान्हू और चांद भैरव ने जगाई थी।जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने राजस्व बढ़ाने के मकसद से जमींदार की फौज तैयार की जो पहाड़िया, संथाल और अन्य निवासियों से जबरन लगान वसूलने लगे। इससे लोगों में असंतोष की भावना मजबूत होती गई। इस जन आंदोलन के नायक भगनाडीह निवासी भूमिहीन किंतु ग्राम प्रधान चुन्नी मांडी के चार पुत्र सिद्धू, कान्हू, चांद और भैरव थे।

आजादी की पहली लड़ाई सन 1857 में मानी जाती है लेकिन झारखंड के जनजातीय समाज ने 1855 में ही विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था। 30 जून, 1855 को 400 गांवों के करीब 50 हजार आदिवासी सिद्धू और कान्हू के नेतृत्व में मौजूदा साहेबगंज जिले के भगनाडीह गांव पहुंचे और आंदोलन की शुरुआत हुई। इसी सभा में यह घोषणा कर दी गई कि वे अब मालगुजारी नहीं देंगे। यह विद्रोह भले ही ‘संथाल हूल’ हो, परंतु संथाल परगना के समस्त ग़रीबों और शोषितों द्वारा अंग्रेज़ों एवं उसके कर्मचारियों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन था।बहराइच में अंग्रेजों और आंदोलनकारियों की लड़ाई में चांद और भैरव शहीद हो गए साथ ही सिद्धू और कान्हू के करीबी साथियों को पैसे का लालच देकर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और फिर 26 जुलाई को दोनों भाइयों को भगनाडीह गांव में खुलेआम एक पेड़ पर टांगकर फांसी की सजा दे दी गई। इस विद्रोह में सैकड़ो क्रांतिकारियों ने अपनी जान की प्रवाह न करते हुए आजादी की लडाई लड़ी।

मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रान्त सह कोषाध्यक्ष शुभम प्रोहित, प्रेम प्रतीक,अटल पांडेय,अवधेश ठाकुर, मुन्ना यादव, खुशबू हेंब्रम, हर्ष राज, ऋतुराज सिंह,विद्यानंद राय, सिद्धान्त, साक्षी, शुभम, कुणाल, ऋतु, सचिन एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रिंकू खान हत्याकांड: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

रिंकू खान हत्याकांड:: पुलिस ने सूटर समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामदरांची
Read More

एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में चिराग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों का रहा उत्कृष्ठ प्रर्दशन

सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित…
Read More

झारखंड में 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगी साइकिल !!

रांची- झारखंड के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्रों को जल्द साइकिल…
Read More

खरगे या थरूर, 24 वर्ष बाद मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, 24 साल बाद गैर गांधी नेता संभालेगा कमान.

कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और…
Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्मा बाबा की स्मृति में शान्ति दिवस

रांची: पिताश्री ब्रह्मा बाबा की स्मृति सप्ताह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीयसेवा केन्द्र चौधरी बगान,…
Read More

श्री महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मेंन रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में भूमि पूजन की गई जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल पेश किया गया।

राँची: श्री महावीर मंडल राँची महानगर के तरफ से टैक्सी स्टैंड, श्री संकट मोचन मंदिर के बग़ल में…