6 पदक जीत कर झारखंड का नाम रोशन कीया वर्षा खलखो ने

सिल्ली : साझा आर्चरी केंद्र सिल्ली की वर्षा खलखो ने उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित किट यूनिवर्सिटी में 9 से 12 जून तक आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव में कुल 6 पदक जीतकर सिल्ली एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। उसने यह साबित कर दिया है कि अगर प्रतिभा हो तो खिलाड़ी किसी भी राज्य में जाकर झारखंड का मान बढ़ा सकते हैं।

17 वर्षीय वर्षा खलखो ने तीरंदाजी में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर सिल्ली सहित पूरे झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। इस सम्बंध में रांची जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि वर्षा एक उभरती हुई प्रतिभा है और तीरंदाजी मे वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी हासिल कर लेगी।

रांची रातु के चितरकोटा बरखा टोली की रहने वाली 17 साल की आदिवासी लड़की वर्षा खलखो झारखंड राज्य तीरंदाजी टीम के लिए एक वरदान रही है। एक गैरेज मैकेनिक किशुन उरांव की बेटी और गृहिणी मां बंगी उरांव की बेटी बर्षा सभी बाधाओं और गरीबी के खिलाफ लड़ लड़ते हुए तथा अपनी मेहनत से आशाओं को ऊंचा रखते हुए वर्ष 2018 में तीरंदाजी शुरू की। वह लगातार आठ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीत चुकी है। उनके नाम 40 से अधिक राज्य और राष्ट्रीय पदक हैं। वर्तमान में वह साझा सेंटर सिल्ली में कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

0 Shares:
0 comments
  1. I used to be suggested this web site via my cousin. I am not sure whether this publish
    is written by way of him as no one else realize such distinctive
    approximately my trouble. You are wonderful! Thank you!

  2. Good post however , I was wanting to know if you could write a litte more on this subject?
    I’d be very grateful if you could elaborate a little
    bit further. Bless you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

शहीद स्थल, शहीद चौक में शहीद पांडेय गणपत राय का शहादत दिवस मनाया गया

रांची : महान क्रांतिवीर,1857 के जननायक शहीद पाण्डेय गणपत राय का शहादत दिवस 21 अप्रैल को शहीद स्थल,शहीद…
Read More

अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन रांची की लोकृति गुप्ता करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची: महिला काव्य मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन में झारखण्ड को प्रस्तुत करने हेतु रांची की…
Read More

उपायुक्त की पहल पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का सफल परिणाम

■ सपनों की उड़ान कार्यक्रम से जुड़कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, खूंटी…
Read More

डांस झारखंड समिति तथा जे के ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक जितेन्द्र कुमार ने किया मिस इंडिया चार्मिंग 2022 को सम्मानित

डांस झारखंड समिति, कलाकारो को दे रहें हैं एक बेहतर प्लेटफार्म और प्लेसमेंट Ranchi: मिस इंडिया चार्मिंग 2022…