याद किए गए गुरु चरण सिंह

सिल्लीः सिल्ली प्रखंड अंतर्गत टुटकी गांव में शुक्रवार को स्वर्गीय गुरु चरण सिंह के 111 जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश कुमार महतो, उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने स्व गुरु चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्व गुरुचरण सिंह के द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के जगत में जो अलख जगाने का कार्य किया गया वह सराहनीय है। इनकी कमी समाज को हमेशा खलती रहेगी। हम सबों को संकल्प के साथ उनके सोच को आगे बढ़ाने का काम करना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी, बुंडू उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम दुर्लभ सिंह मुंडा, सामल महतो, मुखिया शर्मिला कुमारी, हेमंत सिंह, मोहित महतो, श्रावण सिंह, सुरजीत सिंह, रमेश प्रसाद साहू, जयसिंह महतो, अजित महतो, योगेंद्र सिंह, शिशिर कुमार सिंह, समीर कुमार सिंह , हिमांशु सिंह, कलेबर महतो, कुलदीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…
Read More

सिल्ली अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई, रैली का हुआ आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव…
Read More

शहीद स्थल, शहीद चौक में शहीद पांडेय गणपत राय का शहादत दिवस मनाया गया

रांची : महान क्रांतिवीर,1857 के जननायक शहीद पाण्डेय गणपत राय का शहादत दिवस 21 अप्रैल को शहीद स्थल,शहीद…