सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के बीच हुई ऑनलाइन मीटिंग।


रांची, 21 मार्च 2023 : सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के बीच आज ऑनलाइन मीटिंग हुई। बैठक में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गोपाल पाठक सहित विश्वविद्यालय के वरीय फैकल्टी व पदाधिकारी मौजूद थे। वही बर्कले विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया के इंटरनेशनल स्टडी प्रोग्राम की एसोसिएट डायरेक्टर प्रोफेसर जेनी कॉर्नेट कैरिलो व असिस्टेंट डायरेक्टर प्रोफेसर लुई हॉर्न ने बैठक में हिस्सा लिया।


इस ऑनलाइन बैठक में सरला बिरला विश्वविद्यालय के शोधार्थी एवं प्राध्यापक ने विजिटिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारियां हासिल की। रिसर्च एवं विजिटिंग डेवलपमेंट प्रोग्राम के रूल्स रेगुलेशन एवं विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी ली। प्रोफेसर जेनी कॉर्नेट ने जानकारी दी कि कैसे सरला बिरला विश्विद्यालय के छात्र और शिक्षक कैलिफोर्निया विश्विद्यालय से जुड़ सकते है। साथ ही विजिटिंग प्रोग्राम की भी जानकारी दी। एसबीयू के अनेक शोधार्थी एवं शिक्षकों ने विजिटिंग प्रोग्राम के तहत कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले में अध्ययन करने की इच्छा जाहिर की जिसकी न्यूनतम समयावधि 1 महीने एवं अधिकतम समयावधि 2 वर्ष है।


मीटिंग में कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक, कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार, पीएओ प्रवीण कुमार, डॉ संदीप कुमार, प्रो एसबी दंडीन, हरी बाबू शुक्ला, डॉ राधा माधव झा, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ विश्वरूप समंता, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ रिया मुखर्जी, डॉ पूजा मिश्रा, प्रो अमित गुप्ता, प्रो राहुल वत्स, डॉ मनोज पांडे, डॉ संजीव कुमार, प्रो राजीव रंजन, डॉ अभिषेक चौहान, डॉ वी एन लक्ष्मी दुर्गा, डॉ जीवा चिदंबरम, डॉ भारद्वाज शुक्ला, डॉ आरोही आनंद , प्रो एल जी हनी सिंह, डॉ नम्रता चौहान, डॉ संतोष दास, ओएसडी श्री अनुभव अंकित, कौस्तुव सान्याल, दिलीप कुमार महतो, उत्सव उमंग, आशीष आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

तीन देवी देवताओ का संगम बना मारवाड़ी भवन अदभुत,अलौकिक ,नयनाभिराम झांकी के संग कई भक्तों ने दिव्य ज्योति का दर्शन किया ।

एकादशी के पावन दिवस पर बाबा श्री श्याम का ,सालासर वाले बालाजी, दादी जी की भव्य सजा दरबारप्रातः…
Read More

LPG सिलेंडर Update -आमजन की जेब पर बोझ हुआ कम,गैस सिलेंडर के के गिरे दाम, अब इतने का मिलेगा Gas Cylinder

दिल्ली: दिल्ली में 30 जून तक 19 किलो वाला सिलेंडर 2219 रुपये में मिल रहा था. जिसकी कीमत…
Read More

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 7 तीर्थ यात्रियों की मौत, सरकार ने दिये जांच के आदेश.

केदारनाथ- केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो…
Read More

रांची ग्रामीण जिला में धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान का हुआ शुभारंभ

12 फरवरी 2022//रातु : विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण जिला द्वारा विंध्यवासिनी नगर स्थित विहिप जिला कार्यालय रातू…
Read More

बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा चक्रवात,8 राज्यों में येलो अलर्ट जारी.

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौटने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक…