झारखंड स्वास्थ्य मिशन,ने संत जेवियर्स कॉलेज मेन रोड, में किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

रांची : 10 फ़रवरी // झारखंड स्वास्थ्य मिशन, के सौजन्य से संत जेवियर्स कॉलेज मेन रोड, रांची में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में लगभग 300 लोगो का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, दांत, जेनरल रोग, स्त्री एवम प्रसूति रोग, शुगर, थायराइड, हृदय रोग, स्पीच एंड हियरिंग जांच किया गया।

इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक सभी जगहों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवम रक्तदान शिविर का अयोजन हो ताकि कोई भी इस स्वास्थ्य लाभ से वंचित ना रहे।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची के अध्यक्ष संतोष सोनी सचिव अश्वनी का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डाo राजकुमार चौधरी, डाo मननजय प्रसाद, डाo अपूर्वा, डाo सुहागिनी,म्रियानुस लकड़ा, मुक्ता रॉय, काजल,सुमित्रा, सुदर्शन,मेघा, शिद्रा,अतुल,राजतिलक,स्पीच एंड हियरिंग केयर के अंकित कुमार, अनीश कुमार,संदीप कुमार,रेमेडी हेल्थ केयर के डायरेक्टर डाo प्रमोद कुमार सिंह, अक्षय कुमार,रोहित कुमार,रानी,कुमारी,एम आई ऑर्थोपेडिक केयर के डायरेक्टर डाo एस अली, डाo एन शरण डायग्नोस्टिक एण्ड इमेजिंग सेंटर के डायरेक्टर डाo नम्रता शरण सिन्हा, शुभम सिंह,इत्यादि का योगदान रहा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर ने किया रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का किया घेराव।

रांची: 16 सितंबर 2022: रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में शिक्षक छात्र छात्राओं की सुरक्षा एवं अवांछित तत्वों…
Read More

विधायक सुदेश कुमार महतो ने सिंगपुर नर्सिंग होम में किया एम आर आई मशीन का उद्घाटन

सिल्ली : मुरी सिंगपुर नर्सिंग होम में एम आर आई मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो…