रांची- राजधानी रांची के पुनदाग ओपी इलाके में आज सुबह पति पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पति का नाम सोनू अग्रवाल और पत्नी का नाम मलाविका है। बताया जाता है कि आपसी विवाद में पति पत्नी ने आत्महत्या करने की प्रयास किया। आनन-फानन में परिवार वालों ने पति पत्नी को रिम्स में भर्ती कराया, जहां पर इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुनदाग ओपी की पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।