गुजरात के 18वें CM के रूप में भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ, मेयर आशा लकड़ा भी हुई शामिल

गांधीनगर/गुजरात: रविवार को गांधीनगर सचिवालय के हेलिपैड ग्राउंड में गुजरात के 18वें CM के रूप में भूपेंद्र पटेल ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा समेत अन्य की उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना दिया।

शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व रघुवर दास समेत भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा भी शामिल हुए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात के सतत विकास की कामना की।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा में मिले प्राचीन हथियार और औजार की जांच के लिए भेजा गया पुरातात्विक विभाग

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले में घर बनाने के लिए नींव खोदने पर तीर धनुष,भाला, कुदाल, फरसा,…
Read More

ईडी और डीजीपी से झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मांगी सुरक्षा, अनहोनी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 3 लोग होंगे जिम्मेदार!

रांची – झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड के डीजीपी और ईडी को मेल कर अपनी…
Read More

झारखंड SBM कर्मचारि संघ ने पेयजल एवम स्वक्षता मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

रांची:दिनांक 16 जुलाई को पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के चाईबासा दौरा के दौरान SBM के प्रतिनिधि…