Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे प्रशासन मनोरंजन विकास

सिल्ली स्टेडियम में गूंज महोत्सव की तैयारी जोरों पर

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम परिसर में होने वाले गूंज विकास महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।
आगामी 18 से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए भव्य स्टेज का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रहे प्रभात हालदार ने बताया कि स्टेज निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा तथा वर्द्धमान से लगभग 30 मजदूर मंगाए गए हैं। वहीं स्टेडियम परिसर में सोहराई पेंटिंग कला संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रकार के पेंटिंग की जा रही है जिससे स्टेडियम और भी खूबसूरत दिख रही है।

विधायक के पहल पर स्टेडियम का रंग रोगन कार्य स्टेडियम निर्माण के 15 साल बाद फिर से की जा रही है।
‌‌
गूंज विकास महोत्सव को इस वर्ष बृहद रूप गया है। इस विकास महोत्सव का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने
गूंज परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। गूंज विकास उत्सव में मानभूम छौ नृत्य की लगभग 5000 झांकियां देखने को मिलेगी। इस विकास उत्सव में स्मार्ट क्लास छात्रावास की व्यवस्था स्वास्थ्य शिविर लैब की व्यवस्था आदि देखने को मिलेगी।


झारखंड के लोक संस्कृति कार्यक्रम का प्रस्तुति होगा। हिंदुस्तान के लोक संस्कृति की भी प्रस्तुति की जाएगी।
इस विकास उत्सव में पहला दिन महिलाओं को समर्पित होगा दूसरा दिन किसानों को समर्पित होगा एवं तीसरा दिन कैरियर काउंसलिंग युवा वर्ग के लिए समर्पित होगा। बहुत सारे स्टॉल लगाए जाएंगे जिन के मुख्य द्वार पर सिल्ली के गांव का रूप दिया जा रहा है।

इस गूंज विकास उत्सव में क्षेत्र के साथ-साथ राज्य और देश के ख्याति प्राप्त कलाकार शिरकत करेंगे।

महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस 18 तारीख को करेंगे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi