पानी भरने के दौरान कुआं में गिरी महिला, हुई मौत !!

कोडरमा- कोडरमा जिले के ढाब थाना अंतर्गत बगांखलार अपनी कुआं में पानी भरने के दौरान अचानक लकड़ी टूट जाने से महिला फिसल कर कुआं में गिरी और उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान गुड़िया देवी (उम्र 32 वर्ष, पति विश्वनाथ सिंह, ग्राम बंगाखलार ढाब) के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार दोपहर की है, वहीं शनिवार को शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने खेत में धान काट रही थी. इसी दौरान प्यास लगने पर कुआं में पानी भरने गयी. कुआं में रखा लकड़ी टूट कर गिर गया जिससे महिला की भी कुआं में गिर कर मौत हो गई. हल्ला के बाद आसपास के लोग जुटे और महिला को कुआं से बाहर निकाला गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना ढाब पुलिस को देने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूजा भंडार दुकान से पति पत्नी का फांसी से झूलता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो : जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड में एक पूजा भंडार दुकान से पति-पत्नी का…
Read More

1लाख 25हजार सदस्य बनाने तथा किसान मुद्दों पर आन्दोलन तेज़ करने के मुद्दों पर 2 दिवसीय अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक संपन्न

26 जनवरी ट्रेक्टर मार्च व 5 अप्रैल किसान – मजदूर दिल्ली मार्च का निर्णय लिया गया। सिल्ली: दो…
Read More

दुर्गेश यादव बने प्रदेश मिडिया प्रभारी, सोमनाथ भगत बने अध्यक्ष;अभाविप झारखंड

रांची: 24 से 27 दिसम्बर तक हजारीबाग के जिला स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 23वें…