Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे दुर्घटना देश प्रशासन

ओरमांझी में घुसा 26 हाथियों का झुंड , ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग अलर्ट !!

रांची- ओरमांझी प्रखंड के चकला पंचायत के सवैया टोली और कुटे पंचायत के रोला गांव में 26 हाथियों का झुंड घुस गया है। आस पास के ग्रामीण कह रहे हैं कि हाथी दो गुट में बंट गये हैं। रोला की तरफ जो गुट आया है उसमें ज्यादातक बच्चे हैं। वहीं, सवैया टोली में 16 हाथियों का झुंड है। पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। डर से लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे हाथियों का झुंड रामगढ़ से जयडीहा के रास्ते हुए ओरमांझी घुस गये हैं। हाथियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। वन विभाग के अधिकारी हाथियों की निगरानी कर रहे है। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के लोगों द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। ड्रोन कैमरे से भी हाथियों की निगरानी की जा रही है।

पटाखे मशाल से भगाए जाएंगे हाथी—-

हाथियों का झुंड कई खेतों में लगे सब्जी व धान की फसल को भी नष्ट कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगली हाथी रात में रास्त तय करते हैं। हाथियों का झुंड दो अलग अलग जगह पर बैठ गया है इसलिए परेशानी हो रही है। लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात कर दी गई है। शाम को हाथियों को जंगल की ओर भेजा जाएगा। इसके लिए पटाखे व मशाल तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया है कि जंगली हाथियों को छेड़छाड़ नहीं करें। क्योंकि जंगली हाथियों के भड़क जाने से परेशानी हो सकती है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi